Tuesday, 13 October 2026
आनन्द मैडीकल स्टोर व प्रभजोत मैडीकल स्टोर पर.रेड

आनन्द मैडीकल स्टोर व प्रभजोत मैडीकल स्टोर पर.रेड

आनन्द मैडीकल स्टोर व प्रभजोत मैडीकल स्टोर पर.रेड

भारी मात्रा में नशीली व.प्रतिबंधित गोलीयां बरामद 

दुकान सील और लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू

जालन्धर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

जालन्धर के बस्तियां क्षेत्र में बस्ती बावा खेल अड्डा के समीप आनन्द मेडिकल स्टोर व प्रभजोत मेडकिल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल और पुलिस की टीम ने रेड की। इस दौरान मौके पर एसीपी आतिश भाटिया, एसएचओ संजीव सूरी मौके पर पहुंचे। जहां ड्रग इंस्पेक्टरप ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर के बाद दुकान संचालक आनंद के घर पर भी दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने बाप-बेटे को काबू कर लिया है।

जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम को लेकर आज मीटिंग के दौरान उन्हें बस्ती बावा खेल की दुकान पर नशीली गोलियां बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को दवाईयां लेने के भेजा। जहां दुकान से व्यक्ति एक हजार रुपए की नशीली दवाईयां लेकर आया। इस दौरान बस्ती बावा खेल थाना, थाना 5 और ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ मिलकर दुकान पर रेड की गई। इस दौरान दुकान पर जब टीम द्वारा दबिश दी गई तो पता चला कि दुकानदार नशीली गोलियों को पत्ते ने निकालकर किसी अन्य डिब्बे में खुली गोलियां डालकर उसे बेच रहा था।

ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ गोलियों को बरामद किया जा रहा है। इस दौरान अन्य दुकानदार के ठिकानों पर रेड की जा रही है। एसीपी ने कहा कि अब तक 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि पहले भी दुकान पर रेड की गई थी और दुकानदार को जेल भेजा गया था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद दुकानदार फिर से नशीली गोलियां बेचने लगा। एसीपी ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को चिट्ठी लिखकर दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की कवायद जारी की जा रही है और दुकान को सील किया जाएगा।

Published on: 13 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111