कॉकरोच जनता पार्टी से ध्रुव राठी ने तोड़ा नाता
बोले- मेरा पार्टी से आधिकारिक या संगठनात्मक संबंध नहीं
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन से मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है।
जर्मनी में रहकर केंद्र सरकार की नीतियों पर मुखर वीडियो बनाने के लिए चर्चित राठी ने स्पष्ट किया है कि उनका सीजेपी संगठन से किसी भी तरह का आधिकारिक या संगठनात्मक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन में केवल व्यक्तिगत हैसियत से और चुनावी पारदर्शिता के समर्थन में शामिल होने पहुंचे थे।
यूट्यूब पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स की फॉलोइंग रखने वाले ध्रुव राठी को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास का करीबी माना जाता रहा है। इससे पहले जब नीट पेपर लीक विवाद के दौरान जंतर-मंतर पर सीजेपी ने अपना पहला प्रदर्शन किया था, तब भी राठी वीडियो कांफ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के जरिए अभिजीत दीपके के साथ सक्रिय संवाद में नजर आए थे।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर जमीनी स्तर पर उतरने का निर्णय लिया था।