Monday, 12 October 2026
जालन्धर में दर्दनाक हादसा - महिला की मौत दो जख्मी

जालन्धर में दर्दनाक हादसा - महिला की मौत दो जख्मी

जालन्धर में दर्दनाक हादसा - महिला की मौत दो घायल 

जन्मदिन पार्टा की खुशियों का माहौल मातम में बदला

जालन्धर  - एस एन एन 

जालन्धर में एक दर्दनाक घटना होने की खबर है। जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव ढड्डा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। खुशियों का माहौल था लेकिन फायरिंग होने से मातम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल एक रिश्तेदार ने डांस करते समय अपनी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए। जिसकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए।घर में चल रहा खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव ढड्डा निवासी मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है और पिछले सप्ताह ही अपने गांव लौटी थी। उसके एक वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। इस खुशी में मोता सिंह ने घर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टी के दौरान डांस और जश्न चल रहा था, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि मोता सिंह के दामाद का मामा डांस करते समय रिवॉल्वर से गोलियां चलाने लगा। उसने कथित तौर पर चार राउंड फायर किए। इस दौरान वहां मौजूद अमनदीप कौर, एक बच्चा और फोटोग्राफर गोली लगने से घायल हो गए। अमनदीप कौर को गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बच्चे के हाथ में गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फोटोग्राफर भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जन्मदिन की खुशी में हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया और समारोहों में हथियारों से फायरिंग करने की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on: 12 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111