राकेश राठौर ने जालन्धर सैंट्रल से अपना दावा ठोका
रामामंडी-लद्देवाली के प्रमुख निवासियों से मुलाकात
आगामी चुनावों और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श - क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
जालंधर - एस एन एन
रामामंडी और लद्देवाली क्षेत्र के प्रमुख गुरविंदर मुल्तानी और सूरज भारती ने क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर ने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और स्थानीय निवासियों ने अपने विचार साझा करते हुए भविष्य में सहयोग और साथ निभाने की भावना व्यक्त की।
बैठक में गुरविंदर मुल्तानी, सूरज भारती और निवासियों ने इलाके की समस्याओं से राकेश राठौर को अवगत करवाया। राठौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा हुई और क्षेत्रवासियों ने आपसी संवाद व सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।