Monday, 12 October 2026
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव 

जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन की सूची से हटाया गया 

धरना-प्रदर्शन के लिए तीन नये सथल निर्धारित 

नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज 

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने वालों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की निर्धारित सूची से हटा दिया गया है।

अब दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन जगह तय की गई हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नए आदेश में प्रदर्शन स्थलों को लेकर बदलाव किया गया है। इसके तहत जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है।

 हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति कैसे मिलेगी, कितने लोग शामिल हो सकेंगे और इसके लिए क्या शर्तें होंगी, इसकी पूरी जानकारी नए नियम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। यहां राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर धरने और प्रदर्शन किए हैं। करीब 33 साल तक यह जगह प्रदर्शनकारियों के लिए अहम मानी जाती रही।

Published on: 12 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111