युवराज मैडीकल स्टोर पर पुलिस व हैल्थ विभाग की रेड
पाबंदीशुदा कैप्सूल बरामद,एफ आई आर दर्ज
जालन्धर - एस एन एन
सथानीय पुलिस व हैल्थ विभाग ने ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया की टीम ने जालन्धर- होशियारपुर रोड़ स्थित युवराज मैडीकल स्टोर (नजदीक ए पी जे स्कूल) पर रेड की। जिसमें थाना दकोहा पुलिस चौकी से ए एस आई भजन राम भी मौजूद रहे। मैडीकल स्टोर पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार पुरी सुपुत्र दविंदर कुमार पुरी निवासी बाबा बुडडा जी नगर ,रामा मण्डी, जालन्धर बताया।
युवराज मैडीकल स्टोर की चेकिंग के दौरन पाबंदीशुदा कैप्सूल बरामद हुए, जिसका मैडीकल स्टोर के पास बिल नहीं था। जबकि यह पाबंदीशुदा कैप्सूल ना तो मैडीकल स्टोर पर रखे जा सकते हैं और ना ही बेचे जा सकते है।
भजन राम ए एस आई ने बताया का ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़े गए कैप्सूलों को कब्जे मे ले लिया है और थाना रामामण्डी में धारा 223 बी एन एस के तहत एफ आई आर न॰ 74 दर्ज कर ली गई है।