Thursday, 19 November 2026
आप उम्मीदवार नितिन कोहली पहूंचे डेरा बयास

आप उम्मीदवार नितिन कोहली पहूंचे डेरा बयास

आप उम्मीदवार नितिन कोहली पहूंचे डेरा बयास

नितिन कोहली ने पत्नी निधि कोहली के सहित बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से लिया आशीर्वाद

जालंधर । एस एन एन 

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नितिन कोहली ने अपनी पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर निधि कोहली ने बाबा जी को श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप अपने हाथों से बनाई सुंदर मंडला कलाकृति भेंट की। बाबा जी ने दंपति को आशीर्वाद दिया।

नितिन कोहली ने कहा कि बाबा जी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन, प्रेम, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा की भावना जीवन में सकारात्मकता एवं मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उनके और उनकी पत्नी के लिए बेहद विशेष एवं यादगार रही।

इस अवसर पर कोहली ने सभी के लिए शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Published on: 19 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111