Thursday, 19 November 2026
लुधियाना में दिन-दहाड़े लूट की वारदात

लुधियाना में दिन-दहाड़े लूट की वारदात

लुधियाना में दिन-दहाड़े लूट की वारदात

हथियारों के बल पर चाचा-भतीजे से 1.30 लाख रुपये, स्कूटी और मोबाइल छीने

लुधियाना। बी बी आई टी न्यूज 

जिले में दिन-दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे पर शिव चौक के पास चार हथियारबंद लुटेरों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उससे नकदी, मोपेड स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान चाचा-भतीजे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तंबाकू कंपनी के सेल्समैन शुभाष चंद अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके बैग में शादी के लिए रखे पैसे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर शिव चौक के पास चार लुटेरों ने हथियारों के बल पर उन पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, लुटेरों ने उनसे करीब 1.30 लाख रुपये की नकदी, मोपेड स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान उनके भतीजे नीरज से भी 14 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया गया। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

बताया गया कि शुभाष चंद दिल्ली जा रहे थे और सुबह बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुके तो लुटेरों ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। कुछ दूरी पर उन्हें रोककर लुटेरों ने गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और नकदी से भरा बैग, मोपेड तथा मोबाइल फोन छीन लिए।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करने की मांग की है।

Published on: 19 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111