Monday, 29 June 2026
युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरित करना हमारे उद्देश्य  - मान

युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरित करना हमारे उद्देश्य  - मान

पंजाब सरकार ने ग्रामीण युवाओं को दी बड़ी सौगात, 500 ग्रामीण जिमों का उद्घाटन

युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरित करना हमारे उद्देश्य  - मान

फरीदकोट :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब सरकार ने ग्रामीण युवाओं को खेलों और फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यभर में बनाए गए 500 ग्रामीण जिमों का उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ फरीदकोट जिले के गांव चंद बाजा से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि पंजाब के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने गांव चंद बाजा में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव एवं फीडबैक भी लिया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और गांवों में खेलों का वातावरण मजबूत होगा।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तथा खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के विशेष मुख्य सचिव सरबजीत सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया और सरकार की इस पहल की सराहना की।

सरकार के अनुसार, इन ग्रामीण जिमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। इन जिमों में आधुनिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने गांव में ही शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे न केवल युवाओं की शारीरिक फिटनेस बेहतर होगी, बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Published on: 29 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111