ईरान युद्ध के बीच मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को किया राहत का ऐलान
30 जून तक माफ किया यह शुल्क
नई दिल्ल - बीबीआईटी ब्यूरो
भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल इनपुट पर निर्भर उद्योगों को राहत दी है। अधिसूचना के अनुसार, 30 जून 2026 तक चुनिंदा पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क से पूर्ण छूट की घोषणा की गई है। पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में अस्थायी रुप से पूर्ण छूट का एलान किया गया है।
ईरान-अमेरिका संघर्ष से प्रभावित आपूर्ति श्रृंखला के बीच राहत दी गई है जिनमें प्लास्टिक, वस्त्र, फार्मा जैसे उद्योगों को लाभ मिलेगा।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है और वैश्विक स्तर पर प्रमुख पेट्रोकेमिकल कच्चे माल की उपलब्धता कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। आयात शुल्क समाप्त करके, सरकार का उद्देश्य भारतीय उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चे माल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
लॉगिन करें