यू.सुब्बा राव ने दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार किया ग्रहण
चेन्नई - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी यू सुब्बा राव ने आज दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
वर्ष 1987 बैच के भारतीय रेलवे स्टोर्स प्रबंधन सेवा के अधिकारी यू. सुब्बा राव इससे पूर्व इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव के दौरान भारतीय रेल के विभिन्न जोनल रेलवे तथा उत्पादन इकाइयों में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
रेलवे प्रशासन, परिचालन, उत्पादन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में दशकों के व्यापक अनुभव के साथ श्री राव अब दक्षिण रेलवे का नेतृत्व करेंगे। उनके मार्गदर्शन में संगठन की कार्यकुशलता, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा है।
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री यू. सुब्बा राव का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।