योग उत्सव का छठा दिन
योग स्वस्थ जीवन का आधार और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है - रमेश महेन्द्रू
जालन्धर - नूपुर
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग उत्सव 2026 के छठे दिन योग साधना एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षकों जसबीर सिंह एवं प्रेम कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों का अभ्यास करवाया।
आज के सत्र की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। इसके उपरांत मूलबंद, वज्र आसन, पद्म आसन, सर्वाइकल संबंधी व्यायाम, घुटनों के दर्द से राहत देने वाले आसन, उच्च एवं निम्न रक्तचाप (हाई व लो ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने हेतु योग अभ्यास, अनिद्रा, पेट रोगों तथा अन्य शारीरिक समस्याओं से बचाव एवं राहत प्रदान करने वाली योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष श्मेश महेन्द्रू ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।
मंजीत सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है, जो तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। योग के माध्यम से अनेक बीमारियों की रोकथाम संभव है।
प्रो. (मेजर) प्रिया महाजन ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और अनियमित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रमेश महेन्द्रू, हर्ष महेन्द्रू, जसबीर सिंह, प्रेम कुमार, सहगल तथा प्रो. (मेजर) प्रिया महाजन सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन
जालन्धर, पंजाब।