Monday, 15 June 2026
योग उत्सव 2026 का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

योग उत्सव 2026 का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

योग उत्सव 2026 का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

योग उतसव का उद्देश्य स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना - हर्ष  महेन्द्रू 

जालंधर - जसविन्द्र सिंह धीरज

योग उत्सव का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना है। लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें यह विचार अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन की वाईस चेयरपर्सन हर्ष महेन्द्रू ने व्यक्त किए। 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन (ग़ैर सरकारी संगठन) द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग उत्सव 2026 के अंतर्गत तीसरे दिन का योग सत्र उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह योग उत्सव 13 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में एन.सी.सी. गर्ल्स कैडेट्स, प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन तथा भारतीय योग संस्थान, जालंधर यूनिट सहयोगी संस्थाओं के रूप में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, एस.डी. कॉलेज रोड, निकट श्री सत्य नारायण मंदिर, जालंधर में किया गया।

योग सत्र में योग शिक्षक जसबीर सिंह एवं प्रेम कुमार ने प्रतिभागियों को बटरफ्लाई आसन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम तथा मोटापा कम करने एवं पेट संबंधी रोगों से बचाव हेतु विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर योग शिक्षक जसबीर सिंह ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से मोटापा, तनाव और अनेक शारीरिक समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।”

कार्यक्रम में रमेश महेन्द्रू, प्रिया महाजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Published on: 15 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111