Monday, 22 June 2026
योग उत्सव 2026 का समापन, योग के प्रति जागरूक किया

योग उत्सव 2026 का समापन, योग के प्रति जागरूक किया

योग उत्सव 2026 का समापन, योग के प्रति जागरूक किया

योग शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम 

जालंधर - नूपुर 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन (गैर-सरकारी संगठन) द्वारा प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन तथा भारतीय योग संस्थान, जालंधर यूनिट के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय योग उत्सव 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।

कार्यक्रम में योग शिक्षक सरदूल सिंह, प्रेम ठाकुर एवं जसबीर सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास करवाया। योग साधना का शुभारंभ ॐ की ध्वनि तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत मूलबंध, जालंधर बंध, रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने वाले अभ्यास, घुटनों के दर्द, पेट संबंधी समस्याओं, किडनी एवं आंखों के स्वास्थ्य हेतु लाभकारी योग क्रियाओं के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।

रमेश महेन्द्रू ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, वाइस चेयरपर्सन हर्ष महेन्द्रू, पी.आर.ओ. परषोतम लाल शर्मा, बलबीर कौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Published on: 22 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111