Tuesday, 16 June 2026
योग उत्सव 2026 का चौथा दिन (13 जून से 22 जून 2026)

योग उत्सव 2026 का चौथा दिन (13 जून से 22 जून 2026)

योग उत्सव 2026 का चौथा दिन (13 जून से 22 जून 2026)

योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम  - नीना मित्तल 

जालन्धर  - जसविन्द्र सिंह धीरज 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन, जालन्धर शहर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय "योग उत्सव 2026" के चौथे दिन का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रेम चंद मारकण्डा एस. डी. कॉलेज फॉर वूमेन तथा भारतीय योग संस्थान, जालन्धर यूनिट का विशेष सहयोग रहा।

योग शिक्षकों जसबीर सिंह एवं पवन कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, बटरफ्लाई आसन, मूलबंध, शवासन तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर योग शिक्षक जसबीर सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

पवन कुमार योग शिक्षक ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा, लचीलापन तथा सकारात्मकता का विकास होता है।

प्रो॰ नीना मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम में अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, मेजर प्रिया महाजन, पी.आर.ओ. परषोतम लाल शर्मा, जसबीर सिंह, पवन कुमार, नीना मित्तल, हर्ष महेन्द्रू, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन योग करने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Published on: 16 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111