Sunday, 21 June 2026
योग उत्सव 2026 का 8वां दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

योग उत्सव 2026 का 8वां दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

योग उत्सव 2026 का 8वां दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए

जालंधर - एस एन एन

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा आयोजित "योग उत्सव 2026" के 8वें दिन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में भारतीय योग संस्थान जालंधर यूनिट तथा प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन का विशेष सहयोग रहा।

योग शिक्षकों जसबीर सिंह, सरदूल सिंह एवं  प्रेम ठाकुर ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार, मूलबंध, अनुलोम-विलोम तथा अन्य योग साधनाओं का अभ्यास कराया गया।

योग शिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से सर्वाइकल, घुटनों के दर्द, रीढ़ की हड्डी की जकड़न, पेट संबंधी रोगों, किडनी की समस्याओं सहित अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों में लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मेजर प्रिया महाजन, हर्ष महेन्द्रू, रमेश महेन्द्रू तथा परषोतम लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

Published on: 20 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111