Sunday, 21 June 2026
योग साधना एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

योग साधना एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

योग उत्सव 2026 ● अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

योग साधना एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

जालन्धर - नूपुर महेन्द्रू

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन एवं भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित योग उत्सव 2026 के 9वें दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग शिक्षकों जसबीर सिंह एवं सरदूल सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने बटरफ्लाई आसन, मूलबंद, सूर्य नमस्कार तथा पेट, किडनी, घुटने एवं कमर दर्द से राहत प्रदान करने वाली विभिन्न योग क्रियाओं और योग साधना का अभ्यास किया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं मन शांत रहता है।

कार्यक्रम में मेजर प्रिया महाजन, रितु गिल, रमेश महेन्द्रू, हर्ष महेन्द्रू, परषोतम लाल शर्मा, डॉ. मुकेश वालिया, एडवोकेट जयपाल शर्मा, ललित मेहता, मंजीत सिंह, संजीव कुमार अंकू, बलबीर कौर सहित क्षेत्र के अनेक निवासी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन,सहित आर्मी नर्सिंग स्कूल तथा पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के एन.सी.सी. कैडेट्स व विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मेजर प्रिया महाजन ने कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सों तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रमेश महेन्द्रू ने सभी योग साधकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए उनके उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की।

डॉ. मुकेश वालिया ने अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के गठन, उद्देश्यों तथा समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी ग

Published on: 21 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111