योग उत्सव 2026 का पाँचवाँ दिन
योग भारत की अनमोल धरोहर है - संदीप ॠषि
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए डा॰ सुषमा चावला
जालन्धर - नूपुर
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा भारतीय योग संस्थान, रोहिणी (जालन्धर यूनिट) तथा प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालन्धर के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय योग उत्सव 2026 के पाँचवें दिन का आयोजन प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन परिसर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में योग शिक्षकों जसबीर सिंह एव प्रेम कुमार ने प्रतिभागियों को ओम-विलोम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है, घुटनों के दर्द में राहत मिलती है तथा शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है।
मुख्यातिथि श्री संदीप ऋषि (आई.ए.एस.), कमिश्नर नगर निगम जालन्धर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा चावला, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं कैंसर रोग जागरूकता विशेषज्ञ, ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर के प्रारम्भिक लक्षणों, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रभावी उपचार संभव है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि योग उत्सव का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि व विशेषातिथि डाक्टर सुषमा चावला को सरोपा,फूलदान व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।जबकि अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन से जुड़े नये सदस्यों को भी उनके सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
एडवोकेट जयपाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज व डाक्टर मुकेश वालिया ने सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, मुख्य सलाहकार (स्वास्थ्य) डॉ. मुकेश वालिया,एडवोकेट जयपाल शर्मा, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, हर्ष महेन्द्रू, रजनीश गुप्ता, मेजर प्रिया महाजन,नीना मित्तल, रीतू गिल,संजीव कुमार अंकू,ललित मेहता,जसबीर सिंह, प्रेम कुमार तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।