विवाद मामूली - चली गोलियां 3 लोग घायल एक की मौत
बटाला - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब में मामूली विवाद के चलते ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो पक्षों के बीच कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 3 लोग घायल हो गए है।
यह घटना पंजाब के बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास दो पक्षों के बीच गाड़ी क्रॉस करने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई, जिसने देखने ही हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक निहंग की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष के तीन युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल के लिए भर्ती करवाया गया है यहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक निहंग सिंह की पहचान दीपइंदर सिंह के रूप में हुई है।
वहीं गोलियां चलने के कारण वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने लग पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।