Saturday, 1 August 2026
वाराणसी मंडल में 24 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानपूर्ण विदाई एवं समापक धनराशि का भुगतान

वाराणसी मंडल में 24 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानपूर्ण विदाई एवं समापक धनराशि का भुगतान

वाराणसी मंडल में 24 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानपूर्ण विदाई एवं समापक धनराशि का भुगतान

सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत  - आशीष जैन

वाराणसी - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेमचंद सभागार में 31 जुलाई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 01 अधिकारी एवं 23 कर्मचारियों सहित कुल 24 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके समापक देयों का भुगतान किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। भारतीय रेल की प्रगति, आधुनिकीकरण एवं विश्वस्तरीय सेवाओं के पीछे सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की वर्षों की मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने अनुभवों को समाज एवं परिवार के हित में उपयोग करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन व्यतीत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभों, पीपीओ, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक श्री अंकित प्रधान, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री राम सिंह सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on: 01 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111