Monday, 10 August 2026
वाराणसी के बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

वाराणसी के बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

वाराणसी के बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

राष्ट्रपति ने प्रदान किए हथकरघा पुरस्कार

नई दिल्ली  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

नई दिल्ली में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा देश के उत्कृष्ट बुनकरों को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वाराणसी के प्रसिद्ध बुनकर शाह मुहम्मद अंसारी जी को उनकी उत्कृष्ट एवं पारंपरिक बुनाई कला के लिए ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ (लुप्तप्राय बुनाई श्रेणी) से सम्मानित किया गया।

वहीं नसीम अंसारी जी को भी उनकी उत्कृष्ट बुनाई कला के लिए ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ (बुनाई श्रेणी) प्रदान किया गया।

दोनों बुनकरों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त होने पर बुनकर समाज एवं वाराणसीवासियों में हर्ष की लहर है। यह सम्मान न केवल दोनों बुनकरों की प्रतिभा और मेहनत का गौरव है, बल्कि वाराणसी की समृद्ध हथकरघा एवं बुनाई परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण अवसर भी है।

इस उपलब्धि पर शाह मुहम्मद अंसारी एवं नसीम अंसारी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Published on: 09 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111