वार्ड न॰ 20 के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के विरूद्ध धरना-प्रदर्शन
राँकी गिल सीवरमैन ने लगाया गाली-गलौज व बंधक बना कर पिटाई करने का आरोप
जालन्धर - एस एन एन
वार्ड न॰ 20 के आम आदमी पार्टी की टिकट से निर्वाचित पार्षद मनमोहन सिंह राजू के विरूद्ध गुरू नानक पुरा वैस्ट स्थित उनके ही दफ्तर के बाहर नगर निगम मुलाजिमों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे शुभम ने सीवरमैन राँकी गिल को अपने कार्यालय में बंधक बना कर पीटा और गाली गलौज सहित जाति सूचक शब्द भी कहे।
राँकी गिल ने बताया कि मैं नगर निगम जालन्धर में कच्चे मुलाजिम के तौर पर सीवरमैन हूँ और वार्ड न॰ 20 में पार्षद मनमोहन सिंह राजू के वार्ड में काम करता हूँ। मैं कुछ दिन पहले बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों के लिए गया था और जब से मैं वापिस आया पार्षद मनमोहन सिंह का बेटा मेरे साथ प्रतिदिन गाली-गलौज कर रहा था, लेकिन मैने उस बात को लेकर कोई तवज्जो नहीं दी। परन्तु आज तो हद हो गई कि जब मैं शुभम के फोन करने पर गुरु नानक पुरा वैस्ट पार्षद के कार्यालय पहूंचा तो शुभम ने मेरे साथ गाली-गलौज करना शुरु कर दी। मैने जब एतराज जताया कि आप मेरे साथ ना तो बदतमीजी कर सकते हो और ना ही कोई काम कह सकते हो। क्योकि आप पार्षद नहीं हो। उसके बाद शुभम ने मुझे अपने ही दफ्तर में बंधक बना लिया और मेरी जम कर पिटाई भी की। उसने बताया कि यह पूरी वारदात सी सी टी वी में कैद है व उस समय उनके दफ्तर में कुछ लोग मौजूद भी थे।
उसके बाद राँकी गिल ने नगर निगम जालन्धर यूनियन नेताओं से सम्पर्क किया और वह उसके समर्थन में आ गये व पार्षद के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
पार्षद मनमोहन सिंह राजू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह किसी काम से दफ्तर के बाहर था तो मैने अपने बेटे शुभम से कहा कि वार्ड में सीवरेज को लेकर काफी शिकायते पेंडिंग है तो सीवरमैन को बुलाकर काम करवा लो। लेकिन जब राँकी दफ्तर में आया तो वहां पर बैठे एक बुजुर्ग सीवरमैन को बुरा भला कहने लगा तो शुभम ने इसे रोका तो यह उससे भी बदतमीजी करने लगा तो उसने इसे अपने दफ्तर से बाहर निकाल दिया। राजू ने बताया कि ना तो शुभम ने इसके साथ गाली-गलौज की है और ना ही पिटाई जबकि राँकी द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है। उन्होने यह भी कहा कि वह समाज सेवक व राजनेता है ,वह सभी धर्मों का सत्कार करते है। जाति सूचक शब्द बोलने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।