वाणी व शिवानी ने बढ़ाया जी एन डी यू का गौरव - डा॰ नवजोत
जालंधर - एस एन एन
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कॉलेज के प्रबंधन विभाग के एम.बी.ए. पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (एफ.वाई.आई.पी.) के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 और मई 2026 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
इस संबंध में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कॉलेज की ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत ने बताया कि दिसंबर 2025 में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान एम.बी.ए. एफ.वाई.आई.पी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वाणी ने 8.92 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि शिवानी ने 8.83 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के साथ कॉलेज ने विश्वविद्यालय की पहली तीन मेरिट पोजीशनों में से दो पर अपना स्थान बनाकर एक नई मिसाल कायम की है।
प्रो. (डॉ.) नवजोत ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने प्रबंधन विभाग के सभी शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।