व्हाइट डायमंड रिजोर्ट के हनी रंधावा गिरफ्तार
जालन्धर - एस एन एन
21 फिटनेस जिम मे एक युवती को जफ्फी डालने के मामले में थाना 6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद व्हाइट डायमंड रिजोर्ट के मालिक हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना की जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला शीशे के सामने अपनी मस्ती में फोन को देख रही थी। उस समय हनी आता है और पीछे से उसे जफ्फी डाल लेता है। जिसके बाद महिला उससे कुछ बात करने के बाद हनी से दूर होकर वहां से चली जाती है। जानकारी अनुसार हनी गत देर शाम 8 बजे के बाद जिम पहुंचा और उसने महिला ट्रेनर को पीछे से जफ्फी डाली थी।
पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।