Sunday, 21 June 2026
उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में टैंपू ट्रैवलर हादसा

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में टैंपू ट्रैवलर हादसा

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में टैंपू ट्रैवलर हादसा

अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में गिरा

दो महिलाओ की मौके पर मौत ,कई लोग घायल 

उत्तराखंड- बी बी आई  टी डेस्क 

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में उस समय हुआ जब नैनीताल घूमकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई अन्य पर्यटक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के ताला फैक्टरी क्षेत्र के एक ही परिवार के करीब 28 पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी नगर से लगभग एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया गया।

नैनीताल टेंपो ट्रैवलर हादसा इतना गंभीर था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने करीब 45 मिनट तक अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

पुलिस, स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

नैनीताल टेंपो ट्रैवलर हादसा प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए भी एक चेतावनी है कि ओवरलोडिंग और वाहन सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Published on: 19 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111