Tuesday, 12 May 2026
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केंद्रीय सरकार विरुद्ध सर्राफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केंद्रीय सरकार विरुद्ध सर्राफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन

केन्द्रीय सरकार के विरुद्ध सर्राफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन 

उत्तर प्रदेश (लखनऊ) बी बी आई टी डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश वासियों को कम से कम सोना ना खरीदने की अपील के बाद सर्राफा कारोबारियों ने लखनऊ में केंद्रीय सरकार विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की इस अपील से सर्राफा बाज़ार बंद होने की कगार पर है। उन्होने यह भी कहा कि देश भर में लाखों लोग इस कारोबार से जुड़े हुए है जबकि इन परिवारों से जुड़े लोगो के घरों रोजी रोटी की व्यवस्था मुश्किल हो गई है।

गौर हो कि अमेरिका - ईरान युद्ध को लेकर देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिस कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके घर या परिवार में शादी-ब्याह या कोई ओर शुभ कार्य हो तब भी आप सोना या सोने के आभूषण मत खरीदें। जिस कारण देश भर का सर्राफा कारोबार बंद होने की कगार पर है। हालांकि मोदी ने यह भी कहा कि विदेश यात्रा भी ना करे।पैट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

Published on: 12 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111