उत्तर प्रदेश का 2027 का रण - बदल रहे है समीकरण
योगी आदित्य नाथ मंत्रिमंडल में दूसरी बार हुआ विस्तार
दो राज्यमंत्रयों को पदोन्नति देकर केबिनेट मंत्री बनाया गया, 6 नये चेहरे शामिल
लखनऊ - बी बी आई टी डेस्क
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज योगी मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। जिसमें दो राज्य मंत्रियों अजीत पाल सिह व सुमेन्द्र तोमर का प्रमोशन हो गया,उन्हें राज्य मंत्री से केबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि 6 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिससे आदित्य नाथ योगी मुख्यमंत्री की केबिनेट में मंत्रीमंडल की संख्या 60 हो गई।
योगी मंत्रीमंडल में नये मंत्रियों में कैलाश सिंह राजपूत ,मनोज पांडेय, भुपिन्द्र चौधरी,कृष्णा पासवान,सुरेन्द्र दलेर व हंसराज विश्वकर्मा को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अभी से 2027 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और उनकी भरोसेमंद टीम सहित चुनावी रथ भी तैयार है।
उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने सभी विधायकों को मंत्र पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। उस मौके मुख्यमंत्र योगी आदित्य नाथ व कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।