उमेश बत्रा बनाए गए जिला भाजपा के प्रेस सचिव
जालन्धर। बी बी आई टी न्यूज
जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता और तीनों महामंत्री—योगेश धीर, दीपक कुमार तेलु और देवेंद्र भारद्वाज की विशेष मौजूदगी में उमेश बत्रा को जिला भाजपा का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रेस सचिव उमेश बत्रा ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में साझा किया कि वह लगभग 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पूरी मेहनत से सेवा कर रहे हैं और आगे भी इसी लगन के साथ पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।