Thursday, 19 November 2026
दिवाली की रात पटाखे चला रहे युवक की गोली मारकर हत्या

दिवाली की रात पटाखे चला रहे युवक की गोली मारकर हत्या

दिवाली की रात पटाखे चला रहे युवक की गोली मारकर हत्या

चार बहनों के भाई की कुछ महीने पहले हूई थी शादी 

कपूरथला।एस एन एन 

पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात एक ऐसी दर्दनाक वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही पलों में चीख-पुकार और मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ में अपने घर के बाहर दिवाली के पटाखे चला रहे 27 वर्षीय युवक की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनी उर्फ पहलवान पुत्र बग्गा निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़, कपूरथला के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। जिस परिवार ने कुछ समय पहले अपने बेटे की शादी करके घर में नई खुशियां लाई थीं, उसी परिवार को दिवाली की रात जवान बेटे की मौत का दुख झेलना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात मनी उर्फ पहलवान अपने घर के बाहर पटाखे चला रहा था। परिवार के लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मनी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात से परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

परिजन बिना समय गंवाए घायल मनी को कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सिविल अस्पताल में मृतक के पिता बग्गा ने बताया कि उनका बेटा पहलवानी करता था और उसकी किसी के साथ कोई लड़ाई या रंजिश नहीं थी। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात उनका बेटा घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके बेटे को गोली मार दी।

पिता के अनुसार, गोली लगते ही मनी जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदेशा हीं था कि त्योहार की रात उनके परिवार के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मनी की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। परिवार में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि दिवाली की रात घर का चिराग बुझ गया।

मृतक के रिश्तेदार हरजिंदर कौर ने बताया कि मनी का विवाह कुछ महीने पहले ही बेगोवाल निवासी एक युवती के साथ हुआ था। उसकी चार बहनें हैं। परिवार ने बड़े अरमानों से उसकी शादी की थी और सभी को उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद थी।

लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बेटे को कुछ महीने पहले दूल्हा बनाकर घर से विदा किया गया था, एक दिन उसी की अर्थी उठानी पड़ेगी। दिवाली की रात हुई इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

अपने जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से पिता बग्गा पूरी तरह टूट गए। सिविल अस्पताल में उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलख रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की।

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक युवक को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि गोली लगने से युवक की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिजनों के बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने मनी को गोली क्यों मारी। मृतक के पिता ने किसी पुरानी दुश्मनी या विवाद से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Published on: 10 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111