Wednesday, 29 April 2026
दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू को 19 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन

दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू को 19 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन

अल्फ़ा महेन्द्रू दिवंगत पत्रकार को 19वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन 

जालन्धर  - एस एन एन

अल्फ़ा महेन्द्रू  दिवंगत पत्रकार को 19 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

अल्फ़ा महेन्द्रू 28 अप्रैल 2007 की सुबह स्थानीय किशनपुरा चौंक के समीप एक सड़क हादसे का शिकार हो गई जब वह दोआबा कॉलेज में बी ए जर्नलिज्म के द्वितीय वर्ष की छात्र थी और वह उस दिन वह जर्नलिज्म का इम्तिहान देने जा रही थी।

वर्ष 2005 से वह राष्ट्रीय समाचार पत्र अमर उजाला में एक पत्रकार होने के नाते कार्यरत थी। उससे पहले अल्फ़ा ने सांध्य दैनिक समाचार पत्र एनकाउंटर व मैट्रो एनकाउंटर के लिए भी कार्य किया। अल्फ़ा ने सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी दरबार  - श्री देवी तालाब मन्दिर प्रबन्धक कमेटी द्वारा संचालित व प्रकाशित दिव्य टाईम्स के लिए भी कार्य किया।

अल्फ़ा महेन्द्रू  एक निष्पक्ष, निर्भीक व निडर पत्रकार थी। वह कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध थी और समय समय पर वह अपनी पत्रकारिता के माध्यम से आवाज उठाती रही। अल्फ़ा ने महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही लेकिन वह समाजिक कुरीतियों व महिला उत्पीड़न के विरुद्ध भी अपनी आवाज बुलन्द करती रही। हालांकि वह बी काॅम प्रोफेशनल करके आगे बढ़ना चाहती थी लेकिन उसने समाज व राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना और एक पत्रकार बनी। अल्फ़ा महेन्द्रू के परिवार ने उसकी याद को ताजा रखने के लिए समाज व राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना और और उसके द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रण लिया।

अल्फ़ा का जन्म 6 सितम्बर 1987 को जालन्धर में हुआ।

वर्ष 2013 से अल्फ़ा महेन्द्रू परिवार द्वारा उसके नाम से व उसे समर्पित एक ग़ैर सरकारी संगठन  -  अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन का गठन किया गया और उसमें करीब 20 प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है। अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन पूर्णतया समाज व राष्ट्र को समर्पित फाउंडेशन है।

मार्च 2026 में अल्फ़ा को समर्पित उसी के निकनेम शिखा के नाम से संचालित शिखा न्यूज नेटवर्क क माधयम से बिग बॉस इंडिया टूडे ( डिजिटल न्यूज चैनल) की शुरुआत की। यह न्यूज चैनल भी अल्फ़ा महेन्द्रू को समर्पित है ।

Published on: 27 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111