Thursday, 19 November 2026
दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह खालसा को एक दिन की अंतरिम जमानत

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह खालसा को एक दिन की अंतरिम जमानत

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह खालसा को एक दिन की अंतरिम जमानत

अमृतसर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा को अपनी दादी के अंतिम संस्कार एवं पारिवारिक धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए अदालत से एक दिन की अंतरिम जमानत मिली है। शुक्रवार को उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई।

अमृतपाल सिंह खालसा वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उनके वकील कर्मवीर सिंह ने अदालत में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।

परिवार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार, 15 नवंबर को अस्थियों का जल प्रवाह तथा श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया जाएगा। वहीं, 17 नवंबर को भोग एवं अंतिम अरदास रखी गई है।

वकील कर्मवीर सिंह के अनुसार, इन पारिवारिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह और सुखमनदीप सिंह की ओर से 14 से 17 नवंबर तक मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की गई थी।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि पूरी तरह पारिवारिक और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। ऐसे दुखद समय में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी बेहद जरूरी है।

Published on: 13 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111