देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - तरुण चुघ
दीपावली हमें यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि हम अपने मन से ईर्ष्या, द्वेष, नफरत और अहंकार के अंधकार को मिटाकर प्रेम, विश्वास, सहयोग और इंसानियत के दीप जलाएं। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।
आइए, इस दीपावली पर केवल अपने घरों को ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और समाज को भी रोशन करें। देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ें।
दीपावली का सच्चा संदेश यही है कि एक दीप स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है। हम भी अपने जीवन में ऐसा ही प्रकाश बनें।
देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।