देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आवास पर फहराया तिरंगा
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री ने अपने आवास पर देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस मनाया।
98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी ने अपने परिवार के करीबी सदस्यों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरे सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की।
लालकृष्ण आडवाणी पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर तिरंगा फहराते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने देशवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उनके आवास पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।