Friday, 26 June 2026
दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल,शव कूड़े के डम्प के नीचे दफनाया

दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल,शव कूड़े के डम्प के नीचे दफनाया

दोस्त दोस्त ना रहा ,जब बन गया दोस्त का ही कातिल 

हत्या कर शव कूड़े के डम्प के नीचे दफनाया 

जालंधर :- एस एन एन 

दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज घटना सामने आई है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी, जो पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था।दो दिन से लापता था। परिवार की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर निकलता दिखाई नहीं दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की।

पूछताछ  के दौरान रवि ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी और उसके साथ विवाद में उसने गुरप्रीत की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल और बाइक नहर में फेंक दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि इस हत्या में अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है।

Published on: 26 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111