दीपावली – खुशियों का पावन पर्व - राकेश राठौर
दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में दीपावली का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें जीवन में प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और मानवता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है।