दिओल नगर - स्कूल टीचर के घर से चोर ने 7 लाख के गहने चुराए
जालन्धर - क्राइम रिपोर्टर
जालन्धर हलके के देओल नगर में एक घर में से 7 लाख रुपए के गहने व नगदी चोरी होने की खबर है। चोर लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि घर से कर 7 लाख के गहने और नगदी चोरी हूई है। जानकारी देते हुए राजविंदर कौर ने बताया कि स्कूल टीचर है और घटना के दौरान हुए स्कूल में मौजूद थी।
उसन बताया कि चोर घर की अलमारी से सारे गहने और कुछ नगरी लेकर फरार हो गए। जब परिवार अपने घर आया तो देखा अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उनके घर से कल चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस का कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। महिला ने कहा कि उसे शक है गली में ही किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने कहा कि उक्त व्यक्ति नशे का आदी है और उसे पता था कि इस समय घर में कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं रहता। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया। दूसरी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है परिवार की ओर से होने घटना की शिकायत मिली थी। इसके बाद मौके पर आकर घटना का जायजा लिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।