Tuesday, 9 June 2026
दिन दिहाड़े फैक्ट्री में चोरी  - 40 हजार का धागा ले गए चोर

दिन दिहाड़े फैक्ट्री में चोरी  - 40 हजार का धागा ले गए चोर

दिन दिहाड़े फैक्ट्री में चोरी  - 40 हजार का धागा ले गए चोर

लुधियाना - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के शिवपुरी इलाके के नजदीक प्रीतम नगर में पुलिस व कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बाइक सवार चोरों ने दिनदहाड़े एक हौजरी फैक्ट्री को अपना निशाना बनाया। चोर इतने शातिर थे कि फैक्ट्री के अंदर से यार्न (धागे) के दो कीमती बोरे चोरी करके रफूचक्कर हो गए। चोरी की यह वारदात फैक्ट्री के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस घटना के बाद से ही इलाके के तमाम हौजरी व्यापारियों में भारी दहशत और चिंता का माहौल है।

फैक्ट्री मालिक जसवी ने बताया कि प्रीतम नगर स्थित उनकी हौजरी फैक्ट्री में रोजाना की तरह आम दिनों की तरह ही कामकाज चल रहा था। उनकाचौकीदार उस दिन एक दिन की छुट्टी पर गया हुआ था, जिसके चलते फैक्ट्री का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाने के लिए बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक काफी देर तक इलाके में रेकी करते रहे और फैक्ट्री के बाहर लगातार चक्कर लगाते रहे। एक  चोर ने बाईक स्टार्ट रखी बाइक, दूसरा अंदर घुसकर ले उड़ा बोरे लाया और फरार हो गए। चोर जो सामान उठा कर ले गए उनमें यार्न ( धागा) था जिनकी कीमत 40 हजार रुपए है।

इस वारदात के बाद से प्रीतम नगर और आसपास के हौजरी कारोबारियों में स्थानीय सुरक्षा को लेकर गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त औद्योगिक इलाकों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े चोरियां हो रही हैं। कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए। पीड़ित फैक्ट्री मालिक जसवी ने कहा कि वह इस पूरी वारदात और सीसीटीवी फुटेज के साथ आज थाना सुंदर नगर में जाकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Published on: 01 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111