केंद्रीय सकेंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्र नितिन गड़करी की पहल
दिल्ली में पहले बैरियर फ्री टोल प्लाजा की शुरुआत
नई दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर मुंडका-बक्करवाला के पास दिल्ली के पहले बैरियर-फ्री टोल प्लाजा का उद्घाटन किया है। गुजरात के बाद यह देश का दूसरा बैरियर-लैस टोल सिस्टम है, जो नेशनल हाईवे पर टोल वसूलने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।
इससे पहले गुजरात में नेशनल हाईवे 48 के सूरत-भरूच खंड पर स्थित चोरायासी टोल प्लाजा पर देश का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम शुरू हो चुका है। आइए आपको बताते हैं कि यह नया टोल सिस्टम कैसे काम करता है और इसके क्या नियम हैं।
आधुनिक टोल प्लाजा पर ना तो गाड़ियो को रोका जाता है और ना ही उन्हें रोकने की जरूरत पड़ती है। फासटटैग के माध्यम से आटोमैटिक टोल टैक्स वसूला जाता है। इससे ना तो समय बेकार होता है और दूसरे पैट्रोल/ डीजल की बर्बादी भी नहीं होती। भविष्य में सभी टोल प्लाजा का आधुनिक करण किया जायेगा।