Saturday, 10 October 2026
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग 

दिल्ली पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बलों के 38 हजार जवान तैनात  - 100 लोग लिए हिरासत में

नई  दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एस आई आर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में लोग इकट्ठा होने लगे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने के साथ हिरासत में भी ले रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कनॉट प्लेस के इंदिरा चौक पर सुबह पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ छात्र सार्वजनिक शौचालय में छिपे हुए थे, जहां से करीब 100 छात्रों को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया।

 प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी में दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद कुछ छात्रों ने गाड़ी पर हाथ मारकर विरोध जताया। इंदिरा चौक पर 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

कॉकरोच जनता पार्टा के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह है और संविधान का अनुच्छेद 19 नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस रोक लगाएगी, तब भी आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, जनपथ रोड, कर्तव्य पथ और चुनाव आयोग के मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें बी एस एफ के जवान भी शामिल हैं।

दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड पर रैपिड एक्शन फोर्स  के जवान तैनात हैं। रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों और होटलों में ठहरने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में परिवहन सेवाओं को लेकर भी बड़े इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने का भी उल्लेख है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 डिटेंशन सेंटर बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रखने की सूचना दी गई है।

हालांकि, मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चिंता जताई थी। सी जे आई सूर्यकांत ने कहा था कि सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, लेकिन कार्रवाई जरूरत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता।

सीजेपी के धरना-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी व वामपंथी पार्टियों ने शामिल होने की बात कही है,जबकि त्रिमूल कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी को सहयोग देने की बात कही है।

Published on: 10 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111