भगवंत मान की भ्रष्टाचार पर ‘टू-टू’ ने पूरे पंजाब में करवाई ‘थू-थू’ - अशोक सरीन हिक्की
भगवंत मान सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक में मान का फूंका पुतला
जालन्धर - एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ स्थानीय शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, पार्षद अमित ढल्ल, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद तथा रवि महेंद्रू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिक्की ने कहा, “भगवंत मान की भ्रष्टाचार पर ‘टू-टू’ ने पूरे पंजाब में ‘थू-थू’ करवा दी है। पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा करने वाली सरकार आज भ्रष्टाचार के आरोपों के बोझ तले दबी हुई नजर आ रही है।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, श्याम शर्मा, अनु शर्मा, दविंदर कालिया, बलजीत प्रिंस, संजीव शर्मा मनी, मिंटा कोछड़, सनी शर्मा, योगेश मल्होत्रा, रविंदर धीर, देविंदर पाल सिंह डिंपी लुभाना, अजमेर सिंह बादल, सुमन राणा, मनजीत सरोया, दिनेश खन्ना घुंघरू, अनुज शारदा, मंडल अध्यक्ष दिनेश महेंद्रु, मनहर पाषाण, चंदन रखेजा, जरनैल सिंह डिंपला, सतपाल बठला, हैप्पी दीवान, दीपक तेलू, दीपक शर्मा, दीपाली बागड़िया, रिंकू मोदी, बाबू अरोड़ा, यजीत हुरिया, वरुण नागपाल, बृजमोहन गुप्ता, अजय ठाकुर, मनीष बल, सोनू हंस, दीपक बावा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।