Thursday, 8 October 2026
अमृतसर पुलिस को मिली कामयाबी - 8 आरोपियों से 15 पिस्तौल बरामद

अमृतसर पुलिस को मिली कामयाबी - 8 आरोपियों से 15 पिस्तौल बरामद

अमृतसर पुलिस को मिली कामयाबी - 8 आरोपियों से 15 पिस्तौल बरामद 

अमृतसर - एस एन एन 

कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध हथियारों के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि तनाम सिंह उर्फ सुखा और भल्ला सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू हुई। शुरू में, उनके पास से 5 अवैध पिस्तौल बरामद की गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 7 और पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी के विदेश में बैठे हैंडलर्स और हथियारों के तस्करों के साथ कथित रूप से संबंध थे। ये लोग विदेशी स्रोतों से अवैध हथियार खरीदते थे और उन्हें आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे, जो अपराधों को अंजाम देते थे। हथियारों की बिक्री से कथित अवैध आय के साथ संपत्तियों का निर्माण भी सामने आया है, जिसकी पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने अभि उर्फ बाबा को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से तीन और पिस्तौल बरामद की गईं। बरामद की गई कुल 15 पिस्तौलों में से अधिकांश 30 बोर की हैं, जबकि एक पिस्तौल पीएक्स-5 स्टर्म कंपनी की बताई जा रही है। इसके इलावा 15 कारतूस और दो कारें भी बरामद की गई हैं। यह अभियान इस्लामाबाद, छावनी और छेहरता क्षेत्रों में चलाया गया था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक प्राप्त करने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Published on: 08 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111