फोर्टिस अस्पताल में विशाल लंगर का आयोजन
गणमान्य व्यक्तियों ने की सेवा
जालन्धर - एस एन एन
फोर्टिस अस्पताल में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की और लंगर आयोजन की सराहना करते हुए सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, श्री देवी तालाब मंदिर के कोषाध्यक्ष पविन्द्र बहल व पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता व बिग बॉस इण्डिया टूडे - डिजिटल हिंदी न्यूज चैनल के मुख्य संपादक रमेश महेन्द्रू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लंगर का आयोजन फोर्टिस अस्पताल की कैंटीन के संचालक विपन्न कुमार शर्मा (गोल्डी) एवं उनके स्टाफ द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य में भाग लिया और इस प्रकार के आयोजनों को आपसी भाईचारे, मानवता तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाला बताया।
अनिल सच्चर ने इस पुनीत कार्य को मानवता की सेवा कहा।विनोद गुप्ता ने गोल्डी द्वारा आयोजित भंडारे को मां अन्नपूर्णा का प्रसाद कहा।
पविन्द्र बहल ने कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को पानी पिलानी ही मात्र हमारी सनातन, प्राचीन संस्कति व सभ्यता की गौरवमय पहचान है।
इस मौके पर अजय कुमार शर्मा (गोल्डी), अनिल सच्चर, डा॰ तुषार अरोड़ा, विनोद गुप्ता, पविन्द्र बहल, अजय जोशी, रमेश महेन्द्रू, रजिन्द्र खरबंदा, मनमोहन टांक, अंग्रेज सिंह, विशाल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
इस विशाल लंगर के आयोजन के माध्यम से सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया।