Saturday, 10 October 2026
मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण

मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे जालंधर

मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

जालन्धर  - एस एन एन 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर पहुंचे और मेयर वनीत धीर व नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का  निरीक्षण किया और एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर निर्देश भी जारी किये।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के बर्लटन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण कर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दर्शकों की सुरक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाओं, विशेष बसों और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए मील के पत्थर स्थापित करेगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा जाए। मैचों से पहले, दौरान और बाद में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक योजना तैयार करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्टेडियम तक आने-जाने के रास्तों को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पंजाब आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों, दर्शकों और पर्यटकों को पेशेवर प्रबंधन और बेहतर मेहमाननवाजी का अनुभव मिलना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बर्लटन पार्क स्टेडियम में नई लगाई गई लाइटिंग व्यवस्था, स्कोरबोर्ड और चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी सुविधाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रत्येक व्यवस्था की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हॉकी में शानदार परंपरा रही है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी राज्य की खेल विरासत को प्रदर्शित करने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पंजाब की पहचान मजबूत करने का अवसर है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर के मेयर और नार्थ हलका के इंचार्ज वनीत धीर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Published on: 10 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111