दिल्ली के मालवीय नगर में लैमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी
21 लोगो की मौत
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
साउथ दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई है जिसमें अभी तक 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर घायल हुए है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था।
रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए।
वहीं इस भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।