Thursday, 16 April 2026
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा टला,दो विमानों की आपस में टक्कर रनवे पर आपस में टकर

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा टला,दो विमानों की आपस में टक्कर रनवे पर आपस में टकर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  एक बड़ा हादसा होते-होते टला

यात्र व क्रू सदस्य सुरक्षित  - जांच जारी

नई दिल्ली - बी बी आई टी ब्यूरो 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एअर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।

Published on: 16 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111