Tuesday, 9 June 2026
दुकान को लगी आग  - पिता पुत्र की हूई मौत

दुकान को लगी आग - पिता पुत्र की हूई मौत

दुकान को लगी आग - पिता पुत्र की हूई मौत

पठानकोट - एस एन एन 

पंजाब के पठानकोट में भोआ क्षेत्र में एक करियाना की दुकान में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। लोगो ने बताया कि दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। जैसे ही वे दुकान मालिक और उसके बेटे के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो सभी आग की चपेट में आ गए।

आग में झुलसने के कारण  पिता-पुत्र की माैत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान की छत पर बनी मोंटी का गेट नहीं खुलने से आग भड़क उठी। मृतकों की पहचान दुकान मालिक शाम शर्मा और उसका बेटा दीक्षु के रूप में हुई है।

Published on: 22 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111