दोआबा कॉलेज जालन्धर से निकाली विश्व साइकिल दिवस के संदर्भ में रैली
शुभी अंगरा (एसडीएम-I, जालंधर) ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना
प्रिंसीपल डा॰ प्रदीप भण्डारी ने की समारोह की अध्यक्षता
जालन्धर - सुप्रिया जमवाल
दोआबा कॉलेज ने रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर, एनएसएस तथा रेड रिबन क्लब के सहयोग से साइक्लोथॉन-2026 का सफल आयोजन किया गया। समारोह व रैली की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. प्रदीप भंडारी न की।
डा॰ भण्डारी ने कहा कि साइक्लोथॉन जैसे आयोजन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ाते हैं।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि शुभी अंगरा (एसडीएम-I, जालंधर) ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और दैनिक शारीरिक क्षमता बढ़ाने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से निष्क्रिय जीवनशैली छोड़कर नियमित साइकिलिंग अपनाने का आह्वान किया ताकि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।
विशिष्ट अतिथि: स्वप्नदीप कौर (तहसीलदार), डॉ. सुरजीत लाल (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी) तथा श्री रवि दारा (सहायक निदेशक, युवा सेवाएं विभाग, पंजाब सरकार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साइक्लोथॉन की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई और यह दोआबा चौक, दमोरिया पुल, रेलवे स्टेशन तथा अलास्का चौक से होकर पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के समापन पर में प्रिंसीपल डा॰ प्रदीप भंडारी तथा आयोजन समन्वयक प्रो. सुखविंदर एवं प्रो. अर्शदीप ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं अल्पाहार वितरित किए।