दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला
करण की मौत व हरप्रीत घायल, पीजीआई में उपचाराधीन
मोहाली (पंजाब) :- बी बी आई टी न्यूज
मोहाली के अंतर्गत नयागांव स्थित पुल के पास दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का खबर है। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक को डाकटरों ने मृत घोषित कर दिया,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करण व घायल युवक की पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। उपचार के दौरान करण की मृत्यु हो गई, जबकि हरप्रीत का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उनके आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।