Saturday, 10 October 2026
दो कारों की आमने सामने टक्कर

दो कारों की आमने सामने टक्कर

दो कारों की आमने सामने टक्कर 

बाप - बेटी घायल, बाप अस्पताल भर्ती 

लुधियाना - बी बी आई टी न्यूज 

लुधियाना में समराला रोड पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में 85 वर्षीय गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बेटी को भी कुछ चोटें आईं। यह घटना उस समय घटी जब माछीवाड़ा निवासी बुजुर्ग गुरदीप सिंह को उनकी बेटी रोजाना की तरह कार में डायलिसिस के लिए संबंधित डॉक्टर के पास ले जा रही थी।

अचानक एक राहगीर गलत दिशा से माछीवाड़ा की ओर से लौट रहा था और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उस कार में सवार युवक हरियाणा से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। हालांकि कार नष्ट हो गई, लेकिन कोई जान नहीं गई. फिलहाल गुरदीप सिंह को स्थानीय माछीवाड़ा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Published on: 10 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111