Monday, 15 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन,शोक की लहर

कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ सहित कई लोकप्रिय धारावाहिकों मे किया था काम 

मुम्बई  - बिग बॉस इण्डिया टूडे

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय संचिता उगले अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। हालांकि घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

संचिता उगले के निधन से कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में वह लोकप्रिय गीत ‘डफली वाले, डफली बजा’ पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मैं नाचूं, तू नचा।” उनके निधन के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ सहित कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था। हाल ही में वह दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में अभिनेता सौरभ बेदी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

टीवी के साथ-साथ संचिता ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Published on: 15 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111